महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि में शामिल होने भारत से 509 सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान जा सकेंगे। पाकिस्तान ने इन तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी कर दिए हैं।
पुण्यतिथि 21 से 30 जून तक होगी। यह जानकारी नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने दी है। इससे पहले अप्रैल महीने में भी पाकिस्तान ने 2843 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए थे।