Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

पीएम मोदी ने ब्राजील में रामायण देखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में यहां के छात्रों की ओर से प्रस्तृत रामायण नाटक देखा। विश्व विद्या गुरुकुलम के संस्थापक जोनास मसेटी ने संस्कृत मंत्रों का उच्चारण कर मोदी का स्वागत किया।

मोदी ने रामायण नाटक का एपिसोड देखा जहां रावण सीता का अपहरण कर लेता और भगवान राम सीता को बचाने के लिए लंका जाते हैं।

मोदी 19वें जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील में थे। उन्होंने कई विश्व नेताओं से भी मुलाकात की और राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।