Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

PM मोदी ने शेयर किया वीडियो, यूक्रेन को बताया खास मित्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐतिहासिक यूक्रेन यात्रा के बाद एक वीडियो शेयर किया. साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में दौरे को खास बताते हुए यूक्रेन को एक महत्वपूर्ण दोस्त भी कहा. बता दें कि इस यात्रा में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ सार्थक बातचीत की और रूस के साथ जारी युद्ध को खत्म करने में व्यक्तिगत रूप से योगदान देने का आश्वासन दिया.

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि यूक्रेन की मेरी यात्रा ऐतिहासिक रही. मैं भारत-यूक्रेन मित्रता को और गहरा करने के उद्देश्य से इस महान देश में आया. राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मेरी सार्थक बातचीत हुई. भारत का दृढ़ विश्वास है कि शांति हमेशा बनी रहनी चाहिए. मैं यूक्रेन की सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं.