प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमओ के कर्मचारियों से रूबरू हुए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि सफल इंसान वो होता है, जिसके भीतर का विद्यार्थी कभी मरता नहीं है.
जहां कोई नहीं पहुंचा, वहां अपने देश को हमें पहुंचाना है. सरकार का मतलब सामर्थ्य, समर्पण और संकल्पों की नई ऊर्जा है. अगर ये तीन चीजें हमारे पास हों, तो मैं नहीं मानता कि विफलता दूर-दूर तक नजर आएगी.