Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

पीएम मोदी क्वाड समिट के बाद न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को क्वाड समिट में हिस्सा लेने के बाद न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए। न्यूयॉर्क में पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। साथ ही एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर काम करने वाली अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक भी करेंगे।

आपको ये भी बता दें कि,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डेलावेयर के विलमिंगटन में ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों को और मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी की अल्बनीज से ये मुलाकात क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर हुई।