Breaking News

8:00 बजे स्नान, फिर क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचेंगे पीएम मोदी, नामांकन का शेड्यूल जारी     |   मुंबई: होर्डिंग हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए CM शिंदे ने किया 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान     |   पंजाब के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल     |   लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग     |   वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने दी सफाई, कहा- वो शख्स बीच में आकर धक्का दे रहा था     |  

पीएम मोदी अपनी पार्टी में खो रहे सम्मान, हो सकता है बगावत का सामना: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ही पार्टी में सम्मान खो रहे हैं और जल्द ही उन्हें 'विद्रोह' का सामना करना पड़ सकता है।

अशोक गहलोत ने दावा किया कि आम लोगों के बीच पीएम मोदी का सम्मान भी कम हो रहा है क्योंकि उनकी पार्टी उनके "दृष्टिकोण" के कारण उनके "खिलाफ" हो गई है।

गहलोत ने कहा, ''देश को कांग्रेस मुक्त बनाना कभी नहीं होगा। कांग्रेस देश के हर घर में है, जबकि उनकी पार्टी (बीजेपी) की हालत खराब होती जा रही है।'' उन्होंने कहा "उनकी पार्टी में फूट पड़ गई है। मोदीजी का सम्मान उनकी पार्टी के भीतर कम हो रहा है। ये खुद मोदीजी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। जनता के बीच उनका जो सम्मान था, वो भी कम हो गया है।"

बीजेपी राजस्थान कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह को लेकर अक्सर बोलती रही है। मई में राज्य के माउंट आबू में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था ''ये कैसी सरकार है जहां मुख्यमंत्री को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है और विधायकों को मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है।'' 

गहलोत ने शनिवार को कहा कि बीजेपी के लोग बेवजह कांग्रेस के अंदरूनी मामलों पर बयानबाजी करते हैं।