Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

PM मोदी ने 46,300 करोड़ रुपये की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने जयपुर दौरे के दौरान 46,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी राजस्थान में भजनलाल शर्मा की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया वे ऊर्जा, सड़क, रेलवे और पानी से जुड़़ी हैं। मोदी ने 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की नौ परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिनमें केंद्र सरकार की सात परियोजनाएं शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने 35,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की 15 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जिनमें केंद्र की नौ और राज्य सरकार की छह परियोजनाएं शामिल हैं।

जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें नवनेरा बैराज, स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन नेटवर्क और परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली से जुड़ी परियोजनाएं, रेलवे के भीलड़ी-समदड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-डेगाना-रतनगढ़ खंड का विद्युतीकरण और दिल्ली-वडोदरा ग्रीन फील्ड अलाइनमेंट (एनएच-148एन) (एसएच-37ए के जंक्शन तक मेज नदी पर प्रमुख पुल) परियोजना का 12वां पैकेज शामिल है।

ये परियोजनाएं लोगों के आवागमन को आसान करने और प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा के नजरिये के मुताबिक राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेंगी। प्रधानमंत्री ने 9,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से रामगढ़ बैराज और महलपुर बैराज के निर्माण कार्य और चंबल नदी पर नहर के माध्यम से नवनेरा बैराज से बीसलपुर बांध और ईसरदा बांध तक पानी स्थानांतरित करने की प्रणाली की आधारशिला भी रखी।