Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

चुनाव बाद एक्शन में पीएम मोदी, आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें

लोकसभा चुनाव का प्रचार और वोटिंग संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन मोड में नजर आने लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी रविवार को सात ताबड़तोड़ बैठकें करने जा रहे हैं, जहां कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे. इसके अलावा आगामी 100 दिनों के कार्यक्रमों को लेकर एजेंडा तय करेंगे. वहीं, पीएम मोदी चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद सीधे तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब 45 घंटे तक साधना की.