Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

पीएम मोदी ने हिसार-अयोध्या तक फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र की बीजेपी नीत सरकार एक ओर कनेक्टिविटी पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक न्याय और गरीबों के कल्याण को सुनिश्चित कर रही है।

हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भवन 410 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। इस परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा के विमानन संपर्क में महत्वपूर्ण छलांग लगाने के लिए हिसार से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो बार और जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें निर्धारित हैं। उद्घाटन उड़ान को अयोध्या में उतरने पर जल सलामी दी गई।