Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेता रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी

Rajinikanth:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर कलाकार रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उनके काम ने लगातार नए मानदंड स्थापित किए हैं।

थलाइवर के नाम से मशहूर इस दिग्गज अभिनेता ने अपने अभिनय और विशिष्ट शैली से कई पीढ़ियों के दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘तिरु रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अभिनय ने कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्हें लोगों से भरपूर प्यार और प्रशंसा मिली है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनका काम विविध भूमिकाओं और विधाओं तक फैला हुआ है और उन्होंने लगातार नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ये वर्ष उनके लिए इसलिए उल्लेखनीय है क्योंकि उन्होंने फिल्म जगत में 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।’’