Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

Sri Lanka: पीएम मोदी की यात्रा सम्पन्न, अनुराधापुरा में दो रेल परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रविवार को दो परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। भारत की मदद से तैयार दोनों रेल परियोजनाएं श्रीलंका के अनुराधापुरा में हैं। इनमें नई और उन्नत 128 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन हैं, जो अनुराधापुरा को ओमंथाई और माहो से जोड़ती हैं। भारत के सहयोग से रेलवे लाइन का अपग्रेड किया गया है।

उद्घाटन के समय अनुराधापुरा रेलवे स्टेशन पर भीड़ थी। दो दिन श्रीलंका की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी के दौरे पर दोनों देशों ने आपसी सहयोग के कई समझौतों पर दस्तखत किए। इनमें रक्षा, ऊर्जा और डिजिटलाईजेशन शामिल हैं।