Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Rajasthan: शिक्षक पद पर भर्ती के लिए रीट परीक्षा, 14 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल

राजस्थान में शिक्षक पद पर भर्ती के लिए 14 लाख से ज्यादा उम्मीदवार गुरुवार को पात्रता परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देने के लिए भारी संख्या में उम्मीदवार राज्य और पड़ोसी राज्यों से जयपुर पहुंचे। भारी संख्या में आए उम्मीदवारों की वजह से रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर ट्रैफिक जाम लग गया।

पूरे राज्य में सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुई। सुबह नौ बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं थी। रीट का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करता है।  शिक्षक बनने के लिए ये परीक्षा पास करना अनिवार्य है।