Breaking News

गुजरात में बड़ा सड़क हादसा: राजकोट में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; सास-बहू की मौत, 20 यात्री घायल     |   WB: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, घर में अवैध निर्माण का नोटिस दिया था     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बीकानेर पहुंचे, बॉर्डर इलाकों का दौरा करेंगे     |   J-K: तकनीकी खराबी के कारण केबल कार में फंसे टूरिस्ट, सैकड़ों लोगों को बचाया गया     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट 2024 के दौरान हमले के मामले में अलका लांबा दोषी करार     |  

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका

राजस्थान सरकार लगातार युवाओं के लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर ला रही है। पिछले दिनों कई सारे पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। अब राजस्थान के पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक की 2000 से ज्यादा भर्तियां निकली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यता रखते हैं, वह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 31 जनवरी से 1 मार्च 2025 तक चलेगी।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2041 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें पशुधन सहायक गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 1820 पद और पशुधन सहायक अनुसूचित क्षेत्र के लिए 221 पद के लिए भर्ती निकाली गई है। यह सभी भर्तियां पशुपालन विभाग के लिए होनी है।

इन भर्तियों के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी या एग्रीकल्चर के साथ 12वीं पास की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही 1 या 2 साल का लाइव स्टॉक असिस्टेंट में ट्रेनिंग सर्टिफिकेट डिप्लोमा होना चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाया जा सकता है।

आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की उम्र 28 से 40 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। लिखित परीक्षा के आधार पर इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं पे मैट्रिक्स लेवल 8 के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को सैलरी दी जाएगी।