Breaking News

ईरानी विदेश मंत्री अराघची से मिले पाक मंत्री नकवी, ईरान-अमेरिका तनाव कम करने की पहल तेज     |   केदारनाथ: सोनप्रयाग में बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर! एक की मौत     |   महाराष्ट्र: चंद्रपुर में बाघ के हमले में 4 महिलाओं की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस     |   महाराष्ट्र और तमिलनाडु में उपचुनाव का ऐलान, 18 जून को होगा मतदान     |   तमिलनाडु: ए.एम शाहजहां ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली     |  

बांग्लादेश में विरोधियों को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ चालू

साल 2024 के अगस्त के महीने से ही बांग्लादेश के हालात ठीक नहीं है। वहां लगातार अल्पसंख्यकों और आवामी लीग के नेताओं के घरों पर हमले हो रहे हैं। इन सब मामलों को देखते हुए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने ऑपरेशन डेविल हंट चलाया है जिसके तहत अभी तक 1308 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उपद्रव करने वालों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। पिछले कई महीनों से बांग्लादेश में हालात अस्थिर हैं और उपद्रव के कारण देश की अंतरिम सरकार आलोचकों के निशाने पर है। पिछले दिनों बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए सुरक्षाबलों को 'ऑपरेशन डेविल हंट' चलाने के निर्देश दिए थे।

1300 से अधिक बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

बांग्लादेश के सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन के तहत अब तक 1308 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि, प्रशासन सभी उपद्रवियों और शैतानी तत्वों को उखाड़ फेकेगी। पिछले दिनों उपद्रवियों ने ढाका में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीब-उर-रहमान के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की थी। इस उपद्रव के दौरान कई छात्र कार्यकर्ता घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद मोहम्मद यूनुस ने 'ऑपरेशन डेविल हंट' चलाने के निर्देश दिए थे।

इससे पहले ढाका के बाहरी इलाके में आवामी लीग के नेता मोजम्मेल हक के घर पर भी हमला किया गया था और तोड़फोड़ भी की गई थी। इसमें भी कई सारे छात्र कार्यकर्ता घायल हुए थे, जिसके बाद 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार करने की जानकारी सामने आई थी।

आवामी लीग के कई नेता हो चुके हैं गिरफ्तार

मोजम्मेल हक, शेख हसीना की पार्टी के उन नेताओं में से एक हैं जो छात्रों के प्रदर्शन और विरोध के बाद देश और विदेश में भाग रहे हैं। जबकि, कई नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। शेख हसीना और उनकी सरकार पर कई सारे आरोप लगाए गए हैं। शेख हसीना और उनकी सरकार पर जुलाई में हुए सामूहिक विद्रोह को रोकने के लिए मानवता के खिलाफ जाकर क्रूर कार्रवाई करने का आरोप भी शामिल है। जिसके बाद 5 अगस्त, 2024 को शेख हसीना की सरकार गिर गई थी

अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हैं जारी

बता दें, पिछले साल अगस्त के महीने में शेख हसीना के खिलाफ जनाक्रोश भड़क गया था और फिर उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा था। भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुई हिंसा में अब तक 23 हिंदुओं की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही अभी तक 152 ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें हिन्दू मंदिरों पर हमला किया गया है।

अगर हम बात करें नवंबर के अंतिम हफ्ते से लेकर 25 जनवरी 2025 तक की, तो अभी तक 76 ऐसी घटनाएं हुई है जिसमें हिंदुओं पर हमला किया गया है। अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे हमले को लेकर 88 मामलों में बांग्लादेश की पुलिस ने अभी तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऐसी 1254 घटनाओं की पुष्टि भी की है।