Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

दुनिया में आतंकवाद के लिये कोई जगह नहीं... तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की

पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिये भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भारतीय खेल जगत ने सराहना की है, भारतीय सेना की तारीफ करते हुए दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने तो कहा,‘‘एकता में निडर, शक्ति में असीम।’’ भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है। 

तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एकता में निडर, शक्ति में असीम। भारत की ढाल उसके लोग हैं। दुनिया में आतंकवाद के लिये कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं। जय हिंद।’’ भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर ने ऑपरेशन सिंदूर तस्वीर के साथ लिखा, ‘जय हिंद।’

इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, सुरेश रैना, शिखर धवन और युवराज सिंह ने भी सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट में लिखा,"अगर कोई आप पर पत्थर फेंके तो उस पर फूल फेंको लेकिन गमले के साथ। जय हिंद।’

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने लिखा, "भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की।’’ पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने लिखा, ‘‘जय हिंद। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी इसकी सराहना की। 

भारत के लिए 2011 वनडे विश्व कप जीत के नायक युवराज सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा," हमारे देश की ताकत इसके लोगों की एकता और सही की रक्षा करने के हमारे संकल्प में है। हम एक देश ही नहीं बल्कि एक टीम के रूप में हर उस ताकत के खिलाफ साथ है जो अमन के लिये खतरा है। सद्भावना चाहने वाले विश्व में आतंकवाद के लिये कोई जगह नहीं हो सकती।’’

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी इसी भावना के साथ पोस्ट की। उन्होंने लिखा, भारत में और दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।’ भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए की गई एयर स्ट्राइक से 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए कायराना आतंकी हमले का बदला लिया है। जिसमें 26 पर्यटकों की हत्या की गई थी।