Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

बैंकों में खरीदारी से घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा

Share Market: दिग्गज बैंक शेयरों में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में प्रगति की उम्मीदों से निवेशकों के मनोबल को भी बढ़ावा मिला।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.3 प्रतिशत बढ़कर 104.7 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगभग 232 अंक चढ़कर 75,415 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 64 अंक बढ़कर 23,719 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में ट्रेंट लिमिटेड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि सन फार्मा, आईटीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा लुढ़के।

क्षेत्रीय स्तर पर, निजी क्षेत्र के बैंक, वित्तीय सेवाएं, धातुएं, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं और दूरसंचार शेयरों ने बाजार में तेजी दिखाई। जबकि स्वास्थ्य सेवा, आईटी और बिजली क्षेत्र के शेयर सुस्त रहे। दक्षिण कोरिया के कोस्पी, जापान के निक्केई, चीन के शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग सहित सभी प्रमुख एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को शुद्ध विक्रेता बने रहे और उन्होंने 1,891 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।