Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

डीयू में नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नई नॉन टीचिंग की नई भर्ती आ गई है। डीयू ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन आवेदन निकाला हैं। इन पदों पर दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर 18 दिसंबर से आवेदन फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं। जिनमें इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

डीयू असिस्टेंट रजिस्ट्रार सरकारी नौकरी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। वहीं सीनियर असिस्टेंट के पद पर बैचलर डिग्री के साथ तीन साल का अनुभव और असिस्टेंट पद के लिए बैचलर डिग्री और काम का दो साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही इंग्लिश टाइपिंग 35 WPM और हिन्दी टाइपिंग 30 WPM की स्पीड से आनी चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।