Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

PM के दौरे से पहले सीएम अब्दुल्ला ने तैयारियों का लिया जायजा, बोले- शुक्रवार जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन होगा

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले गुरुवार को तैयारियों को जायजा लिया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री चेनाब पुल और अंजी पुल का उद्घाटन करेंगे, जो भारत का पहला केबल-स्टेड ब्रिज है।

इसके बाद वो 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे लिंक (यूएसबीआरएल) के पूरा होने पर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।