Breaking News

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |   आर्मी चीफ ने CWG में शानदार प्रदर्शन करने वाले सेना के खिलाड़ियों से मुलाकात की     |   नैनीताल: रामगढ़ के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 20 लोग घायल, एक की हालत गंभीर     |  

दोपहिया बाजार में Ola Electric का दबदबा बढ़ा, फरवरी महीने में बेचीं 25,000 से ज्यादा यूनिट्स

Delhi: ओला इलेक्ट्रिक ने इस साल फरवरी महीने में 25,000 यूनिट बेचीं और 28 प्रतिशत से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी हासिल की। इससे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खंड में उसका दबदबा बढ़ा है। ओला इलेक्ट्रिक ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने एस1 खंड और देश भर में 4,000 स्टोर के बिक्री-एवं-सेवा नेटवर्क के दम पर बिक्री की ये उपलब्धि हासिल की। 

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने फरवरी माह में सफलतापूर्वक मजबूत बिक्री गति और अग्रणी स्थिति बनाए रखी है।’’ कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अगले महीने हमारी रोडस्टर एक्स निर्धारित आपूर्ति के दम पर हमें विश्वास है कि भारत में 2डब्ल्यू श्रेणी में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में और तेजी आएगी।’’ 

कंपनी ने कहा कि उसने हाल ही में अपने वाहन पंजीकरण एजेंसियों के साथ अनुबंधों पर फिर से बातचीत करने की घोषणा की है, जिसके कारण फरवरी 2025 के दौरान वाहन पोर्टल पर पंजीकरण की संख्या अस्थायी रूप से प्रभावित होगी। कंपनी ने कहा कि बातचीत का मकसद लागत कम करना और पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू बनाना है।