Breaking News

फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC की बढ़ी मुश्किलें, CID हेडक्वार्टर पहुंचे अभिषेक बनर्जी-कुणाल घोष     |   न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाएगा ईरान, तेल प्रतिबंध हटेंगे, 25 अरब डॉलर की राहत     |   नए दौर में भारत-फ्रांस की दोस्ती, PM मोदी बोले- ये सिर्फ साझेदारी नहीं, साझा भविष्य का संकल्प     |   'भरोसा, इनोवेशन और साझा विजन'... PM मोदी ने बताई भारत-फ्रांस रिश्तों की असली ताकत     |   NEET समेत कई परीक्षाओं के नकली पेपर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुजफ्फरपुर में 4 आरोपी गिरफ्तार     |  

ओडिशा में बर्ड फ्लू का खतरा, पांच हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारा गया

ओडिशा में पुरी जिले के पिपिली इलाके में एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू के एच5एन1 वेरिएंट का पता चलने के बाद 5,000 से ज्यादा मुर्गियों को मार दिया गया। अधिकारी ने रविवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिपिली में पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत के बाद राज्य सरकार ने पशु चिकित्सा टीम भेजी थी, जिसने सैंपल इकट्ठा किए और उन्हें टेस्ट के लिए भेज दिया। 

अधिकारी ने बताया कि सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सरकार ने शनिवार को पोल्ट्री फार्म और इलाके में मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया। डिजीज कंट्रोल अफेयर्स के एडिशनल डायरेक्टर जगन्नाथ नंदा ने बताया कि शनिवार को 300 मुर्गियां मारी गईं, जबकि रविवार को 4,700 से ज्यादा मुर्गियां मारी गईं। उन्होंने कहा कि पिपिली में कुल 20,000 पक्षियों को मारा जाएगा। 

पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं के संयुक्त निदेशक मनोज पटनायक ने कहा कि पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पक्षियों को मार दिया जाएगा और फार्म को अगले पांच महीने तक मुर्गियां रखने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को दिशा-निर्देशों के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा।