सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत घटकर 8,024 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, तेल की कम कीमतों और पुराने क्षेत्रों से उत्पादन स्थिर रहने के कारण इस तिमाही में उसका मुनाफा घटा। वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,938 करोड़ रुपये रहा था।
ओएनजीसी को जमीन और समुद्र तल से निकाले गए प्रत्येक बैरल कच्चे तेल की बिक्री से 67.87 अमेरिकी डॉलर की प्राप्ति हुई। कंपनी ने कहा कि उसके द्वारा खोदे गए नए कुओं से निकलने वाली गैस सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से 20 प्रतिशत प्रीमियम के लिए पात्र है। इस एपीएम कहा जाता है। बयान में कहा गया, ‘‘ ओएनजीसी ऐसे कुओं से उत्पादन बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में नए कुओं से निकलने वाली गैस से राजस्व 1,703 करोड़ रुपये रहा, जो एपीएम गैस मूल्य की तुलना में 333 करोड़ रुपये अतिरिक्त है।’’
इस बीच, ओएनजीसी और उसकी अनुषंगी कंपनी ओएनजीसी विदेश लि. (ओवीएल) ने समन्वित विपणन कार्यों के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। बयान में कहा गया, ‘‘ये समझौता ज्ञापन ओएनजीसी और उसकी समूह कंपनियों के लिए परिचालन तालमेल बढ़ाने और विपणन दक्षताओं को अनुकूलित करने की दिशा में पहला कदम है।’’
ओएनजीसी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 10 फीसदी घटकर 8,024 करोड़ रुपये रहा
You may also like
रिजल्ट डे पर BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारी, 400 लोगों के लिए बना खास भोजन.
Election Result: असम में NDA आगे, बंगाल में कड़ा मुकाबला, तमिलनाडु में DMK आगे, केरलम में टक्कर.
Bengal Elections: चुनाव परिणाम से पहले PM मोदी का पोस्ट.
Election Results 2026: असम में शुरुआती रुझानों में BJP 7 सीटों पर आगे, बंगाल में टीएमसी को दो सीट पर बढ़त.