Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

नोएडा पुलिस ने फर्जी नौकरी रैकेट का किया भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने का लालच देकर बेरोजगार युवाओं को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सरगना विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया, जो नोएडा के सेक्टर 2 से फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। पुलिस ने आरोपी से एक लैपटॉप, 30 मोबाइल फोन, 29 सिम कार्ड, 19 डेबिट कार्ड और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। गिरोह ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाईं और फर्जी ऑफर लेटर जारी कर नौकरी चाहने वालों को गुमराह किया। बताया जाता है कि वे डार्क वेब और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कॉलिंग डेटा इकट्ठा करके अपने शिकारों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।