Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, पूरे उत्तर भारत में रेड अलर्ट: IMD

IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया है कि पूरे उत्तर भारत में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन रेड अलर्ट की चेतावनी को कल से घटाया जाएगा. पूर्व की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसकी वजह से पंजाब, हरियाणा इन सभी राज्यों में अरब सागर से नमी आ रही है.

इस वजह से हीट वेव की स्थिति थोड़ी कम होने की संभावना है. कल से दिल्ली के लिए रेड अलर्ट, येलो अलर्ट में चला जाएगा. बिहार में आज रेड अलर्ट के बाद कल से ऑरेंज अलर्ट और झारखंड में आज ऑरेंज अलर्ट से येलो अलर्ट होगा. उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक रेड अलर्ट जारी रहेगा.