Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

निखत जरीन ने BFI को दिया समर्थन का श्रेय, 2028 ओलंपिक में सफलता की उम्मीद जताई

भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन शुक्रवार को शुरू हुई महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल हुईं। निखत ने इस मौके पर अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने कहा, "मैं यहां महिला चैंपियनशिप में आकर बहुत रोमांचित हूं। इतनी सारी प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाजों को देखना वाकई उत्साह की बात है।"

जरीन ने 2028 एलए ओलंपिक में भारत की संभावनाओं के बारे में कहा "मुझे उम्मीद है कि हमारी महिला मुक्केबाज ढेर सारे पदक घर लाएंगी। सरकार और भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) हमें अच्छी सुविधाएं दे रहे हैं और मुझे विश्वास है कि हम इसका पूरा लाभ उठाएंगे।" उन्होंने कहा कि युवा मुक्केबाजों को मेरा संदेश है कि वे कड़ी मेहनत करें।