Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

CM फडणवीस ने टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को किया सम्मानित

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास पर टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे को सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। 

फडणवीस ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। वहीं शिवम दुबे की ऑलराउंड क्षमता की भी तारीफ की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही इस बड़ी सफलता का कारण बना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम आने वाले समय में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी और देश को गौरवान्वित करती रहेगी। 

दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत टी20 विश्व कप के इतिहास में तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है और पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है।