Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, एयर इंडिया ने बढ़ाया हवाई किराया, 12 मार्च से लगेगा फ्यूल सरचार्ज

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर अब हवाई किराए पर दिखने लगा है। एयर इंडिया ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया बढ़ाने का ऐलान किया है। जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण एयर इंडिया 12 मार्च से डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट पर 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगाएगी। इसके साथ ही एयर इंडिया विमानन कंपनी इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट पर भी फ्यूल सरचार्ज लगाएगी। इसके चलते डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया बढ़ जाएगा। ये नई बढ़ी हुई कीमतें 12 मार्च यानी गुरुवार से लागू होंगी। 

हवाई किराया बढ़ाए जाने का कारण मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध है। युद्ध के चलते जेट ईंधन की कीमतों में तीव्र वृद्धि हुई है। मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालातों के बीच एयरलाइन ने दरों का एक निर्धारित दायरा जारी किया है, जिसे वह तीन चरणों में लागू किया जाएगा। मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि न्यू सरचार्ज सिस्टम नए तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में, 12 मार्च से घरेलू और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के लिए उड़ानों पर 399 रुपये प्रति टिकट का फ्यूल सरचार्ज लागू होगा। 

एयर इंडिया के बयान में कहा गया कि पश्चिम एशिया की उड़ानों के लिए सरचार्ज 10 डॉलर, अफ्रीका के लिए 90 डॉलर और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए 60 अमेरिकी डॉलर होगा। यह सभी बदलाव 12 मार्च से प्रभावी होंगे, जिसमें सिंगापुर की उड़ानें भी शामिल हैं। वर्तमान में सिंगापुर सेवाओं पर कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं है। बयान में कहा गया, 'एयर इंडिया समूह ने आज अपने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की घोषणा की, जो मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण जेट ईंधन की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण आवश्यक हो गया है।'