Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

सरकारी तंत्र की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर पड़ रही भारी

भारत में स्ट्रीट डॉग की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय है तो पेट्स और उनके मालिकों के लिए भी नियम-कानून हैं. कुत्तों से इंसानों की सुरक्षा के लिए भी चीजें तय हैं. भारत ने खुद को रैबीज फ्री करने का संकल्प भी ले रखा है फिर भी कुत्ते राष्ट्रीय समस्या बने हुए हैं. कभी अलग-अलग हाईकोर्ट कुत्ता काटने की घटनाओं पर अपना फैसला सुनाते हैं, चिंता जताते हैं तो कभी सुप्रीम कोर्ट. फिर भी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. यहां तक की झगड़े भी बढ़ रहे हैं और शहरों में मारपीट आम हो चली है.