Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

Navi Mumbai: पत्थर की खदान से 17 साल के लड़के का शव बरामद, 9 जून को हुई थी मौत

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में कुछ लड़कों का दोस्त के साथ शरारत करना भारी पड़ गया। पुलिस ने पत्थर की खदान से 17 साल के लड़के का शव बरामद किया है। घटना नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी डिवीजन की है। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय 17 साल का लड़का अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग कर रहा था। 

सूत्रों के मुताबिक, ये हादसा दोस्त के पैर खिंचने की वजह से हुई। जिसकी वजह से वे पानी में फिसल गया और डूबने की वजह से उसकी जान चली गई। तुर्भे पुलिस ने चार नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर नौ जून को हुई इस घटना की जांच कर रही है।