Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान     |   ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था विवाद     |   सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित किए     |   हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, 17 मई को ​होगी सुनवाई     |   केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग वाली याचिका SC ने खारिज की, LG पर छोड़ा फैसला     |  

नरेन्द्र मोदी बोले, भारतीयों के धैर्य को मिली विजय का प्रतीक है अयोध्या का राम मंदिर

बुराई पर अच्छाई का पर्व विजयादशमी आज पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। देश भर में कई जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड में रामलीला का मंचन देखा। इसके साथ ही उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।

नरेन्द्र मोदी बोले, मैं समस्त भारतवासियों को शक्ति उपासना पर्व नवरात्रि और विजय पर्व विजयादशमी की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं। विजयादशमी का ये पर्व, अन्याय पर न्याय की विजय, अहंकार पर विनम्रता की विजय और आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है। इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है।


विजयादशमी का पर्व सिर्फ रावण पर राम की विजय का पर्व नहीं, राष्ट्र की हर बुराई पर राष्ट्रभक्ति की विजय का पर्व बनना चाहिए, हमें समाज में बुराइयों के, भेदभाव के अंत का संकल्प लेना चाहिए।