नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि एनटीए ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट-यूजी के सेंटर और सिटी वाइस रिजल्ट घोषित कर दिए। यह एग्जाम कथित अनियमितताओं को लेकर जांच के घेरे में है। नीट-यूजी के रिज्लट पांच जून को घोषित किए गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें इस फॉर्मेट में पब्लिश किया गया।
सुप्रीम कोर्ट पेपर लीक समेत परीक्षा कराने में कथित गड़बड़ियों के संबंध में कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, नीट-यूजी परीक्षा पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिनमें 14 विदेशी शहर भी शामिल हैं। इसमें 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट ने हिस्सा लिया था। सु्प्रीम कोर्ट 22 जुलाई को एग्जाम में कदाचार के आरोपों को रद्द करने, दोबारा एग्जाम देने और अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर दलीलें सुनना फिर से शुरू करेगी।
18 जुलाई को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एनटीए को छात्रों की पहचान की गोपनीयता बनाए रखते हुए परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था।भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायाधीश जे बी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ ने शनिवार दोपहर तक शहर और केंद्र के हिसाब से अलग-अलग परिणाम घोषित करने का आदेश दिया।