Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में NLFT और ATTF ने किए साइन

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के लिए बुधवार का दिन काफी अहम रहा. राज्य में स्थायी शांति लाने का बड़ा प्रयास सफल हुआ है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा और त्रिपुरा के दो उग्रवादी संगठनों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए. इसका मकसद राज्य में स्थायी शांति लाना और विकास की नई इबारत लिखना है. गृह मंत्रालय में सरकार और एनएलएफटी (नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) व एटीटीएफ (ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए.

गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान कहा कि इस समझौते से इन दोनों संगठनों के 328 लोग मुख्यधारा में आएंगे. उन्होंने इस इलाके के लिए 250 करोड़ रुपये के पैकेज की भी कही. उन्होंने कहा कि समझौते का फुल स्टॉप से कॉमा तक पालन होगा. आज हम सबके लिए आनंद का विषय है. 35 साल से जो संघर्ष चल रहा था, वो खत्म हो गया है.