Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

‘रामेश्वरम कैफे’ विस्फोट मामले के दोनों आरोपियों पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित

Bengaluru: एनआईए ने शुक्रवार को बेंगलुरु के रेस्तरां ‘रामेश्वरम कैफे’ विस्फोट मामले में दो मुख्य आरोपितों की जानकारी देने वाले को 10-10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

‘एक्स’ पर शेयर एक पोस्ट के मुताबिक, एजेंसी ने आम जनता से मामले में आरोपित मुसाविर हुसैन शाजिब उर्फ शाजेब और अब्दुल मतीन अहमद ताहा उर्फ अब्दुल मतीन ताहा के बारे में जानकारी मांगी है। 

एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनआईए ने बुधवार को विस्फोट मामले में एक मास्टरमाइंड मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया था। 

एनआईए की जांच से पता चला है कि मुजम्मिल शरीफ ने मामले में दो आरोपितों को विस्फोट के लिए सहायता प्रदान की थी। कैफे में एक मार्च को विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी।