सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में रॉकी उर्फ राकेश रंजन को गिरफ्तार किया है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक रॉकी इस गिरोह का किंगपिंग है.
रॉकी को कोर्ट में पेश कर सीबीआई ने 10 दिन के रिमांड पर लिया है. अभी सीबीआई नीट पेपर लीक मामले में 4 जगहों पर छापेमारी कर रही है.