Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

NEET UG 2024 Registration इस सप्ताह से हो सकता है शुरू

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी इस सप्ताह नीट यूजी 2024 के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी इस सप्ताह से शुरू हो सकती है. आवेदन आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर करना होगा. NEET UG देश में एमबीबीएस और बीडीएस कार्यक्रमों सहित यूजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन हर साल एनटीए की ओर से किया जाता है. इस बार नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई 2024 को किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीट यूजी 2024 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आज या कल से शुरू किया जा सकता है. हालांकि NTA ने इस संबंध में कोई आधिकारिक डेट नहीं की है. पिछले साल इस परीक्षा के लिए 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था.