Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

Bihar: पीएम मोदी के दौरे से पहले NDA की बड़ी बैठक, शिवराज सिंह चौहान भी हुए शामिल

बिहार में एनडीए नेताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को राज्य में आगमन से पहले पटना में बीजेपी मुख्यालय में बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में 'पंचायती राज दिवस' के अवसर पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए बिहार आएंगे। उनके कैबिनेट सहयोगी राजीव रंजन सिंह ने शनिवार को ये जानकारी दी।

इस बैठक को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया, जो इस अवसर पर पहुंचे और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मधुबनी में अधिकारियों से बातचीत की। मधुबनी उत्तर बिहार का वो जिला है, जहां प्रधानमंत्री मोदी का दौरा करने का कार्यक्रम है।

बिहार में एनडीए में बीजेपी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जेडीयू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और तीन छोटे सहयोगी दल शामिल हैं।