रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एनसीसी कैडेटों से 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने के पीएम मोदी के सपने में योगदान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एनसीसी कैडेट रहे हैं। पीएम मोदी ने 'विकसित भारत' बनाने लक्ष्य तय किया है। कैडेट्स को उनके लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करना चाहिए।
दिल्ली में चल रहे गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैंप की अपनी यात्रा के दौरान कैडेटों और अधिकारियों की सभा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया।
देश भर से कुल 2,361 एनसीसी कैडेट एक महीने तक चलने वाले गणतंत्र दिवस कैंप में हिस्सा ले रहे हैं, जो 30 दिसंबर को शुरू हुआ और 27 जनवरी को पीएम की रैली के साथ खत्म होगा। कार्यक्रम में 917 कैडेटों की भी भागीदारी देखी जा रही है, जो अब तक का सबसे बड़ा दल है।