Breaking News

भारत-यूएस ट्रेड डील पर 12 बजे संसद में बोलेंगे पीयूष गोयल     |   सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, SIR पर आज होनी है सुनवाई     |   अविमुक्तेश्वरानंद को अब अयोध्या में नहीं मिलेगी एंट्री: जगद्गुरु परमहंस आचार्य     |   गाजियाबाद: तीन सगी बहनों ने 9 मंजिला इमारत से कूदकर की खुदकुशी     |   मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की गोली मारकर हत्या     |  

मुन्नार में एक मई से शुरू होगा सालाना फ्लावर शो, 20,000 फूलों और आदमकद मॉडलों के होंगे दीदार

Kerala: केरल के इडुक्की जिले की शांत पहाड़ियों में बसा खूबसूरत शहर मुन्नार अपने मशहूर सालाना फ्लावर शो की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। ये खास फ्लावर शो एक मई से शुरू होगा। फ्लावर शो में 20,000 से ज्यादा फूलों के दीदार होंगे। ये सरकारी वनस्पति उद्यान गुलाब, जेरेनियम, डहलिया और ऐस्टर जैसे देशी और विदेशी फूलों की खुशबू से महक उठेगा।

इस साल के फ्लावर शो में कुछ खास चीजें भी देखने को मिलेंगी। इनमें जंगली हाथी एरी कोम्बन का आदमकद मॉडल और कई दूसरी थीम के साथ तैयार की गईं चीजें शामिल होंगी। केरल-तमिलनाडु सीमा पर इधर-उधर घूमने वाला जंगली नर भारतीय हाथी कोम्बन इलाके के लोगों और पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है।

मुन्नार में सरकारी वनस्पति उद्यान छह एकड़ में फैला हुआ है और सालाना फ्लावर शो के लिए सबसे बढ़िया जगह है। यहां पूरे भारत से लोग पहुंचते हैं। समुद्र तल से लगभग 6,000 फीट ऊपर स्थित मुन्नार केरल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

चाय के बागानों, इलायची के बागानों और पश्चिमी घाट की मनमोहक खूबसूरती के लिए मशहूर मुन्नार मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पाने का एक बेहतरीन विकल्प है।