Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की गोली मारकर हत्या

लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या हो गई है. उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. सैफ के ऑफिस ने खुद हत्या की पुष्टि की है. उनके ऑफिस ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि सैफ के घर में चार अज्ञात बंदूकधारी घुस गए थे, उनके साथ सैफ की सीधी मुठभेड़ हो गई, जिसमें सैफ मारे गए. 

गद्दाफी परिवार ने कहा कि ये हत्या उस वक्त हुई, जब सैफ अल-इस्लाम अपने बगीचे में थे. हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं और तुरंत मौके से नौ दो ग्यारह हो गए. बता दें, सैफ के पास वर्तमान में कोई पद नहीं था. लेकिन अपने पिता के 40 साल के लंबे शासन के दौरान, उन्हें देश का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था. अब तक इस हत्याकांड के बारे में अधिक जानकारी पब्लिक नहीं हुई है. 

सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या ने हर किसी को चौंका दिया है. गद्दाफी परिवार के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी दी कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. सैफ गार्डन में टहल रहे थे, तभी घर में घुसे चार लोगों ने उन पर अटैक कर दिया. कोई कुछ समझ पाता कि उससे पहले ही चारों वहां से फरार हो गए. 

लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी के शासान में सैफ का बहुत बड़ा रुआब था, वह देश का दूसरा सबसे ताकतवर शख्स बन गया था. 2011 में जब गद्दाफी की सत्ता गई तो लगभग 10 साल उन्होंने दूरदराज की पहाड़ी में कैद और गुमनामी में अपनी जिंदगी जी. कैद से रिहा होकर उन्होेंने राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश की थी.