Breaking News

8:00 बजे स्नान, फिर क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचेंगे पीएम मोदी, नामांकन का शेड्यूल जारी     |   मुंबई: होर्डिंग हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए CM शिंदे ने किया 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान     |   पंजाब के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल     |   लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग     |   वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने दी सफाई, कहा- वो शख्स बीच में आकर धक्का दे रहा था     |  

मुंबई: पैसों के विवाद को लेकर म्यूजिक कंपनी के सीईओ का 'अपहरण', पुलिस ने पीछा कर छुड़ाया

मुंबई में संगीत कंपनी के 36 साल के सीईओ का बुधवार दोपहर उनके दफ्तर से कुछ अंजान लोगों ने कथित तौर पर "अपहरण" कर लिया था, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा करने के बाद उन्हें बचा लिया।

मामले में दर्ज की गई एफआईआर में राज सुर्वे का नाम है। वे एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे हैं।

पुलिस के मुताबिक कुछ अंजान लोग गोरेगांव में चिंतामणि क्लासिक कॉम्प्लेक्स में सीईओ के दफ्तर में घुस गए और कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामले में एक राजनैतिक नेता का नाम लेते हुए उन्हें अपने साथ ले गए। 

"अपहरणकर्ता" पीड़ित के साथ दो कारों में गए। सीईओ के कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और मामले की जानकारी दी।

पुलिस हरकत में आई और कारों का पीछा करना शुरू कर दिया। मुंबई के उत्तरी उपनगर दहिसर (पूर्व) में पुलिस कारों को रोकने में कामयाब रही।

सीईओ समेत सभी कार सवारों को बाहर निकाला गया। पूछताछ के दौरान म्यूजिक कंपनी के अधिकारी ने बताया कि उनके बीच पैसों के देनदेन का विवाद चल रहा है। कुछ देर बाद कथित अपहरण करने वालों को पुलिस ने जाने दिया, जबकि सीईओ को आरे पुलिस स्टेशन लाया गया।