Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

त्रिपुरा: मछली तालाब में मिले 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के मोर्टार शैल

पश्चिम त्रिपुरा जिले के बामुथिया पुलिस चौकी के पास रंगुटिया इलाके में गुरुवार को मछली तालाब की खुदाई के दौरान बड़ी संख्या में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के मोर्टार गोले मिले। इतनी बड़ी मात्रा में मोर्टार गोले मिलने से इलाके में सनसनी है।

पहले ये साफ नहीं था कि गोले तोप के थे या मोर्टार के। बाद में साफ हो गया कि ये मोर्टार के गोले हैं। खबर मिलते ही बामुथिया चौकी से पुलिस और टीएसआर की टुकड़ी मौके पर पहुंची और खुदाई के दौरान मोर्टार के 27 गोले बरामद किए। बामुथिया चौकी के प्रभारी एंथोनी जमातिया ने कहा कि रंगुटिया में दुलाल नाम के घर में मछली के तालाब की खुदाई के दौरान 27 मोर्टार गोले दबे हुए पाए गए।

1971 के युद्ध के दौरान मुक्ति वाहिनी अकसर बामुथिया इलाके का दौरा करती थी और ट्रेनिंग लेती थी। माना जा रहा है कि मुक्ति वाहिनी ने यहां पर मोर्टार के गोले गाड़ दिए होंगे, लेकिन बाद में उन्हें निकालने की जरूरत नहीं पड़ी।