Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को अचानक कैलाश यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिससे सैंकड़ों यात्री सड़क के दोनों तरफ फंस गए।घटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) ऐलागाढ़ के पास हुई है, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें बड़े-बड़े पत्थर मार्ग पर दिख रहे हैं। सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम सड़क खोलने में जुटी हुई है। राजमार्ग पूरी तरह बंद है।