Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम आईडी बेचने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ से सोशल मीडिया के जरिए यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम आईडी बेचने के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने बल्क फॉलोअर्स और लाखों सब्सक्राइबर्स का लालच देकर दर्जनभर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम आईडी बेचने का झांसा देता था। चैनलों पर दिख रहे लाखों फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर्स को देखकर पीड़ित उसके जाल में फंस जाते थे। सौदा तय होने के बाद आरोपी क्यूआर कोड के जरिए भुगतान लेता और पैसे मिलते ही पीड़ितों को ब्लॉक कर देता था।

कई पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाना भावनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ देशभर के पांच राज्यों में ठगी के मामले दर्ज हैं। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के सौदे से पहले पूरी तरह सत्यापन करें और अनजान व्यक्तियों को ऑनलाइन भुगतान करने से बचें।