Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू, टीडीपी-जेडीयू से बात करेगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2024 नतीजे आने शुरू हो गए हैं. एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है. इस बीच रुझानों से उत्साहित कांग्रेस टीडीपी और जेडीयू से बात करने जा रही है.

अभी तक के रूझान में टीडीपी और जेडीयू बड़ी बढ़त बनाए हुई है. माना जा रहा है कि अगर रुझान परिणाम में बदले तो इंडिया गठबंधन एनडीए को कमजोर कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है. 

लोकसभा चुनाव की 543 सीटों के रुझान इंडिया गठबंधन के लिए उत्साहित करने वाले हैं. अभी तक एनडीए 297 सीटों पर बढ़त बनाए है, जबकि इंडिया गठबंधन कांटे की टक्कर देता हुआ 226 सीटों पर आगे चल रहा है. 20 सीटें ऐसी हैं जो अन्य के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं. ऐसे में इंडिया गठबंधनकॉन्फिडेंस में है.

माना जा रहा है कि यदि यह रुझान परिणाम में बदले तो इंडिया गठबंधन खुद को और मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. इसके लिए उसे सबसे ज्यादा जरूरत जदयू और टीडीपी की होगी.