Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

कांग्रेस पर नरम पड़ीं ममता बनर्जी! पश्चिम बंगाल में अब दिया 5 सीटों का ऑफर,

आगामी लोकसभा चुनाव सिर पर हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है. इस बीच इंडिया गठबंधन के लिएबड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नर्म रुख अख्तियार करते हुए कांग्रेस को पांच सीटों का ऑफर दिया है. जिस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है. कांग्रेस और टीएमसी के बीच कई दिनों से सीटों के बंटवारे को लेकर गहमा गहमी चल रही थी.

अब खबर है कि ममता ने कांग्रेस को राज्य में पांच सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. दोनों ही पार्टियों का मानना है कि साथ लड़ने पर कांग्रेस लेफ्ट का वोट बीजेपी को जा सकता है. ऐसे में बेहतर यही है कि केरल की तर्ज पर आपसी सहमति से आमने सामने लड़ें, जिससे बीजेपी के पक्ष में जाने वाला वोट बंट जाए.