Breaking News

8:00 बजे स्नान, फिर क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचेंगे पीएम मोदी, नामांकन का शेड्यूल जारी     |   मुंबई: होर्डिंग हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए CM शिंदे ने किया 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान     |   पंजाब के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल     |   लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग     |   वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने दी सफाई, कहा- वो शख्स बीच में आकर धक्का दे रहा था     |  

'देश के लिए महात्मा गांधी ने भी लिया था चंदा', कांग्रेस के क्राउड फंडिंग अभियान पर बोले खरगे

कांग्रेस ने 'डोनेट फॉर देश' क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इस दौरान उन्होंने स्वंतत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी द्वारा लिए गए चंदे का भी जिक्र किया।

क्राउड फंडिंग अभियान के लॉन्च पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह पहली बार है कि जब कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है। अगर आप सिर्फ अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करते हैं तो आपको उनकी नीतियों पर चलना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से चंदा लिया था।

खरगे ने कहा कि यह बहुत खुशी का दिन है कि हमारे पार्टी नेताओं ने एक एप तैयार किया है। मुझे लगता है कि यह पहली बार है, जब कांग्रेस देश के निर्माण के लिए आम लोगों की मदद मांग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही गरीबों, अनुसूचित जाति, पिछड़ों के हितों के लिए काम कर रही है और वे पहले भी हमारी मदद करते रहे हैं।