Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, उमड़ा जन श्रद्धालुओं का सैलाब

देशभर में महाशिवरात्रि के पर्व की धूम है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महाशिवरात्रि के पर्व के लिए देश भर के मंदिरों को सजाया गया है। दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर, देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर, जयपुर के तारकेश्वर महादेव मंदिर, गुजरात के सोमनाथ मंदिर, रायपुर के महादेव घाट, अलीगढ़ के सिद्धपीठ खेरेश्वर धाम मंदिर और मुंबई के अलग-अलग मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई।

मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं और शिव मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना और मंत्रों का जाप करते हैं।

भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह की खुशी में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। उनके इस दिव्य मिलन को हर साल फाल्गुन महीने में पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जाता है।