Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मध्य प्रदेश: उज्जैन में सेना के ट्रक में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मध्य प्रदेश के भोपाल से जोधपुर जा रही आर्मी स्पेशल ट्रेन में लदे एक आर्मी ट्रक में रविवार को आग लग गई। ये घटना उस समय हुई जब ट्रेन सुबह 9:40 बजे उज्जैन यार्ड लाइन 3 में एंट्री कर रही थी और लदे हुए ट्रकों में से एक पर लगा कपड़ा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार से टकरा गया। तत्काल सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद करने के बाद, आरपीएफ उज्जैन के एएसआई साजिद हुसैन ने अपने कर्मचारियों के साथ स्टेशन के हाइड्रेंट सप्लाई से आग बुझाई। आग पर सुबह लगभग 9:52 बजे काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है।