Ind-Pak War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। भारतीय सेना के पराक्रम के आगे पाकिस्तान को लगातार मुंह की खानी पड़ रही है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिससे भारत की तीनों सेनाएं एक्शन में हैं। इसी बीच विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ब्रीफिंग दी।
विदेश मंत्रालय की ओर से शाम साढ़े 5 बजे प्रेस ब्रीफिंग की गई। इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नई जानकारी दी। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने एलओसी पर भारी गोलीबारी की। घुसपैठ की कोशिश की गई। तंगधार, उरी और उधरपुर में भारी गोलीबारी हुई। पाकिस्तान की गोलीबारी से नुकसान हुआ है। उन्होंने तस्वीर दिखाते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना ने भारी संयम दिखाया है।
दरअसल, 8 मई की रात को पाकिस्तान ने कायराना हरकत की, पंजाब और जम्मू के कई इलाकों को टारगेट करने की कोशिश की। जिसमें शहर, सैन्य ठिकानें को निशाना बनाना चाहा, लेकिन भारतीय वायुसेना ने इसका मुंहतोड़ जबाव दिया। सोफिया कुरेशी ने यह भी बताया कि, पाकिस्तानी सेना को इस जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान हुआ है और यह उसके सैन्य अभियान के लिए बड़ा झटका है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा बीती रात की गई यह भड़काऊ और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयां न केवल भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर केंद्रित थीं, बल्कि भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे को भी लक्ष्य बनाया गया। मिसरी ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इन हमलों का संतुलित, उपयुक्त और जिम्मेदार ढंग से जवाब दिया, जिससे स्थिति को और भड़कने से रोका गया। उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने की बात कही।