Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

लखनऊ-दिल्ली हाईवे बंद, 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के 16 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश के कई जिलों में पानी भरा हुआ है. यहां के कुछ इलाकों में तेज बारिश के कारण भी जलजमाव हो गया है. बाढ़ के कारण लखनऊ-दिल्ली हाईवे को बंद कर दिया गया है. बीते चौबीस घंटे में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में डूबने और आकाशीय बिजली गिरने से ग्यारह लोगों की जान जा चुकी है.