आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो वहीं सभी नेता, अभिनेता भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि इस खास अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। आज समय आ गया है कि हम एक समृद्ध और विकसित भारत बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लें और अपना योगदान दें।"